श्री कृष्ण कृपा
जिज्ञासा समाधान
जिज्ञासा - श्री कृष्ण जन्माष्ठमी पर्व अपने आप में एक रहस्य सा लगता है ? मथुरा की कारागार में अर्ध रात्रि के समय भगवान कृष्ण का जन्म लेना क्या सिध्द करता है ?
समाधान - सच तो हैं भगवान श्री कृष्ण का केवल जन्म ही रहस्य नही, उन का सम्पूर्ण जीवन अपने आप में एक रहस्य हैश्री कृष्ण अपने आप में एक चिंतन अपितु सम्पूर्ण दर्शन है ,बध्द रूप में तो स्पस्ट इतनी सी बात है ,की कंस ने जब आकाशवाणी सुनी की देवकी -वासुदेव ला आठवाँ बालकउसका कल बने गया ,उसने वासुदेव -देवकी दोनों को कारागार में दाल दिया हाथो पावो में हथकड़ी -बेड़िया दाल दी , स्वाभाविक है की जन्म जेल में ही होता ,विचार से तो इस के पीछे गहरी प्रेरणा छिपी है ,मनुष्य मात्र कही -न -कही किसी -न-किसी रूप में वृत्तियो,परिस्थितियों ,कर्म बंधन की जेल में कैद है जैसे वासुदेव -देवकी की हथकड़ी ,बेड़ियो के बंधन कन्हैया के जन्म लेते ही खुल गए ,यह संकेत है की हे मानव यदि बंधन मुक्त जीवन चाहते हो तो भगवान का अवतार अपने जीवन में होने दो !यदि भगवान साथ नही तो जीवन में बंधन बने रहे गए !उन्हें जीवन में लाओ ,अपना साथी बनाओ ! उनके आने से ही अज्ञानता जनित अंधकार मिटेगा ,जीवन में ज्ञान का प्रकाश होगा !
No comments:
Post a Comment